Pages

22.2.17

कमाल ही और है !!


सर्दी की धूप का,टमाटर के सूप का..
मटर के पुलाव का, सुलगते अलाव का..
कमाल ही और है !!

साग संग रोटी का,तंदूरी बोटी का..
हलुवे में गाजर का,मक्के और बाजार का..
कमाल ही और है !!

शादी में सगाई का, खाने में मिठाई का..
छुट्टियों की अगुवाई का,बीबी की विदाई का..
कमाल ही और है !!

यारों की टोली का,हंसी और ठिठोली का..
फेरों में झोली का,जीवन में हमजोली का..
कमाल ही और है !!

रिश्ता है ख़ास सा, ससुराल में सास का..
चाय की चुस्की का,सलहज की मुस्की का..
कमाल ही और है !!

कविता में छंद का,युद्ध में सिकंद का..
माँ की गोदी का,नेताओं में मोदी का..
कमाल ही और है !!

नोट २ हज़ार का,क्लब में बार का..
सप्ताह में इतवार का,प्यार में इज़हार का..
कमाल ही और है !!

विश्व में देश का,पाखंडियों में वेश का..
नौका में चप्पू का,कांग्रेस में पप्पू का..
कमाल ही और है !!

                                                                                                                           01-01-2017