Pages

27.3.13

आ गई है होली !

आ गई है  होली देखो ,
बच्चों की टोली देखो ,
हँसी और ठिठोली देखो ,
आंखे भोली -भोली देखो !!

रंगों की झोली देखो ,
गालों पर रोली देखो ,
भांग की गोली देखो ,
भीगी हुई चोली देखो !!

मस्ती में छोरी  देखो ,
रंग -बिरंगी गोरी देखो ,
चाँद और चकोरी देखो ,
दिलों की चोरी देखो !!

सलहज देखो .. साली देखो ,
चाल मतवाली  देखो ,
चहेरे पर लाली देखो ,
सालों की  गाली देखो !!

और बीबी अपनी प्यारी देखो ,
सहेली उसकी  न्यारी देखो ,
फूलों .. की क्यारी देखो ,
छुरी  और कटारी  देखो !!

होली का उल्लाहस देखो ,
ठंडाई का ग्लास देखो ,
भौजाई  संग रास देखो ,
रिश्तों में मिठास देखो !!

गुझिया देखो .. कांजी देखो ,
तीखी  मीठी भांजी देखो ,
माखन की हांड़ी देखो ,
बरसाने की डांडी  देखो !!

और कविता में हास्य देखो ,
कवि का प्रयास देखो ,
किसी को न उदास देखो ,
त्यौहार  ये  ख़ास देखो !!

ऐसी  आ गई है होली देखो ..

No comments:

Post a Comment