Pages

21.5.19

जबसे हुई शादी


जबसे हुई शादी (पैरोडी)



जब से हुई है शादी ,  आसूं बहा रहा हूँ
आफत गले पड़ी है, उसको निभा रहा हूँ !
बीबी मिली है ऐसी.., जो मस्त सो रही है
जल्दी सवेरे उठ कर , चाय बना रहा हूँ !
जबसे हुई है शादी ....


ऑफिस है ये जाती , डब्बा लगा रहा हूँ,
कपडे जो धो चुका मै , उनको सुखा रहा हूँ !
आफत गले पड़ी है.., तुमको बता रहा हूँ
सुबह किया जो मेक उप, उसको छुट्टा रहा हूँ !
जबसे हुई है शादी ....


तुम न करना गलती, आज बता रहा हूँ ,
चीर कर के सीना , घाव दिखा रहा हूँ !
भाई है इसका फौजी.., भौजाई है हसीना
हंसके जो मिल लिए तुम.., मुश्किल करेगी जीना !
जबसे हुई है शादी ....

                             
                                                        समर्थ
                                                                      21/05/19

No comments:

Post a Comment