इतवार की बात है , पहुच गए ससुराल ..
साले बाबू गले लगाइन , सलहज काट लीन गाल ,
सलहज काट लीन गाल ,की हाय !..हम चिल्लाए ...
पत्नी बोली चिढ़कर , बिन बुलाए क्यों आए ?
सुनी झिड़की पत्नी की, और खाई थी गाली ..
हमरी अंखियों में बस गई थी छोटी साली ,
बस गई थी साली , की बाकी सब बकवास ..
छुटके साले घूर रहे , हस रही थी सास !!
बाल पकड़ कर, ज़रा अकड़ कर, पत्नी फिर चिल्लाई
खाली हाथ चले आए , कैसे हो जमाई ??
कैसे हो जमाई ,की नहीं इतना भी आता ,
जीजा साले का रिश्ता ,फ़ोकट में कौन निभाता !!
सर झुका कर ,मुह लटका कर ..गलती करी कबूल
इस धरती पर शादी करे जो ...है सबसे बड़ा फूल।।
No comments:
Post a Comment