अरे ऐसी दी सौगात,जो माने नहीं कोई बात
लेने जिसे,लाया था बारात,ससुर जी दूसरी वाली दो
मुझे तुम दूसरी वाली दो !!
ये लड़की भोली-भाली ,जैसे गाय सींगो वाली
मुझे नहीं खानी है लात,ससुर जी दूसरी वाली दो
मुझे तुम दूसरी वाली दो !!
सूरत से बड़ी प्यारी,मगर जुबान जैसे कटारी
अरे सब-पर पड़े ये भारी, ससुर जी दूसरी वाली दो
मुझे तुम दूसरी वाली दो !!
अरे भूख लगे न प्यास,मन रहे उदास
लाए दामाद या फिर दास, ससुर जी दूसरी वाली दो
मुझे तुम दूसरी वाली दो !!
सुनलो मेरी पुकार, आए देखते ही बुखार
परमानेंट यही इलाज,ससुरजी दूसरी वाली दो
मुझे तुम दूसरी वाली दो !!
समर्थ
15-03-25
No comments:
Post a Comment